फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर चोट के लिए खेलों को दे रहे बढ़ावा : धर्माणी

विज्ञापन
भगेड़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ मंत्री राजेश धर्माएाी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
घुमारवीं में 25 करोड़ से बन रहा इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर में बनेगी 3.5 करोड़ की फुटबाल फील्ड
विज्ञापन


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को बढ़ी पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरियों में आरक्षण

भगेड़ में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 टीमें ले रहीं भाग


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि बिलासपुर में करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से फुटबाल मैदान विकसित किया जाएगा। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के भगेड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित एक दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। खिलाड़ियों की डाइट मनी तीन गुना बढ़ाई गई है। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रेल और हवाई यात्रा की सुविधा तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्माणी ने बताया कि घुमारवीं में बनने वाले इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मोरसिंघी में 48 छात्राओं की क्षमता वाला हैंडबाल स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जा रहा है, जबकि घुमारवीं में 100 छात्राओं की क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। इस दौरान 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप तक पहुंचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से प्रदेश को भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि एक दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 15 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल, प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, ग्राम पंचायत प्रधान अमित धीमान, उपप्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें