फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्राकृतिक खेती की हल्दी की खरीद शुरू, पहले दिन 17.5 क्विंटल की खरीद

Thu, 05 Feb 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला में हल्दी बेचने पहुंचे किसान और मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जुखाला केंद्र पर सात किसानों ने बेची उपज, 160 क्विंटल का लक्ष्य
विज्ञापन

जिले में 17 फरवरी तक चलेगा हल्दी खरीद अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिले में प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई हल्दी की खरीद का अभियान वीरवार से शुरू हो गया। जायका परियोजना के तहत पहले दिन जुखाला स्थित खरीद केंद्र पर सदर खंड के किसानों से हल्दी की खरीद की गई। इस दौरान सात किसानों ने अपनी उपज बेची, जिनसे कुल 17.5 क्विंटल हल्दी खरीदी गई। 90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से यह खरीद हुई।
विज्ञापन

जायका परियोजना के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा और जिले में करीब 160 क्विंटल हल्दी खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य से अधिक हल्दी आती है तो उसकी भी खरीद की जाएगी। पहले दिन खरीद प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें आतमा परियोजना के बीटीएम भी मौजूद रहे। केवल उन्हीं किसानों की हल्दी खरीदी गई, जिन्होंने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया है, सितारा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है और जिनका उत्पाद पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है। किसानों को निर्धारित फार्म भरना भी अनिवार्य रहा। उपनिदेशक आतमा परियोजना रितेश गुप्ता ने बताया कि जिले में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न केंद्रों पर हल्दी की खरीद की जाएगी। इस पहल से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें