फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घोषित अपराधी घुमारवीं बाजार से गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट ने अगस्त में किया था उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को घुमारवीं बाजार से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को करीब साढ़े तीन माह पहले अपराधी को उद्घोषित किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक शर्मा (29) निवासी गांव कोटला, डाकघर बाड़ी-मंझेड़वा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर के समय घुमारवीं बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी एएसआई मनोज कुमार, रवि कुमार राकेश कुमार और मनीष कुमार की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को घुमारवीं कोर्ट ने 8 अगस्त 2025 को अपराधी घोषित किया था। यह मामला एनडीपीएस से संबंधित है, जिसकी जांच पुलिस थाना घुमारवीं में चल रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि अदालत में लगातार पेश न होने पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें