फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sat, 22 Nov 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं साईं समिति की ओर से साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। साईं समिति के अध्यक्ष दाताराम ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि साईं बाबा की पालकी को विशेष रूप से सजाया गया था, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान साईं भजनों का गायन, हवन-पूजन और श्रद्धालुओं के घरों में भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति की ओर से पात्र लोगों को अन्नदान और अन्य सेवा कार्य भी किए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में लगभग 60 साईं भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसाकर साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें