फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दकड़ी चौक में फुटब्रिज निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं शहर में यातायात दबाव होगा कम
विज्ञापन

-तीन पिलर पर बनेगा यह फुटब्रिज, कंपनी ने लिए मिट्टी के सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात के भारी दबाव को कम करने के लिए नगर परिषद ने दो फुटब्रिज बनाने की योजना बनाई थी। इनमें से एक फुटब्रिज दकड़ी चौक पर प्रस्तावित है, जहां निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। दूसरी लोकेशन अभी तय नहीं हुई है।
निर्माण कार्य कर रही कंपनी एपीकॉन ने मिट्टी के नमूनों की जांच का कार्य शुरू कर दिया है। तीन अलग-अलग स्थानों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। इन्हें शिमला स्थित लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा ताकि पिलर की नींव मजबूत और टिकाऊ हो। कंपनी ने इस परियोजना के लिए अपनी विशेषज्ञ टीम को तैनात किया है। यह टीम फुटब्रिज को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह फुटब्रिज खासतौर पर घुमारवीं के व्यस्ततम स्थान दकड़ी चौक पर पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवाजाही प्रदान करेगा। घुमारवीं शहर में दूसरा फुटब्रिज बनाने की योजना भी तैयार है। पहले इसे गांधी चौक पर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन पर्याप्त भूमि न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसे मिनर्वा चौक पर बनाने की योजना बनी, लेकिन वहां भी भूमि की कमी के चलते निर्माण संभव नहीं हो पाया। अब इसे कोऑपरेटिव बैंक के पास बनाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, यहां भी निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
घुमारवीं शहर के लिए क्यों जरूरी हैं फुटब्रिज?
घुमारवीं शहर में बढ़ते यातायात दबाव और पैदल यात्रियों की संख्या को देखते हुए फुटब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है। दकड़ी चौक और गांधी चौक जैसे स्थानों पर यातायात का दबाव काफी अधिक है, जिससे लोगों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से सुरक्षित पैदल मार्ग की मांग की जा रही थी। प्रशासन ने इसे प्राथमिकता में रखते हुए दकड़ी चौक पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें