फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जांगला में दिन दहाड़े घर से नकदी, लाखों के गहने चोरी

Fri, 06 Dec 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात के समय अपने काम पर गए थे परिवार के सदस्य
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना के तहत जांगला गांव में दिन दहाड़े एक घर से नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य अपने काम पर गए थे। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर वारदात को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है। साथ ही व्यक्ति का नाम और पता पुलिस को दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संध्या देवी निवासी गांव जांगला डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि 2 दिसंबर को दिन के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। जब शाम को वह घर आई तो सामान बिखरा हुआ था। जब सामान की जांच की तो 10 हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण चाक, नाथ, टीक, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बालियां चोरी होना पाई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वारदात के दिन ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को उनके घर के पास देखा था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें