फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान, 27 प्रमाण पत्र जारी

Mon, 22 Dec 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गाहर पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम में जानकारी देने के लिए लगाया स्टाल। संवा
विज्ञापन
प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम के तहत गाहर पंचायत में लगाया विशेष शिविर
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर लिया संज्ञान
स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्राथमिक जांच और जागरूकता परामर्श

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत गाहर पंचायत में एक विशेष प्रशासनिक शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर में नायब तहसीलदार प्यारे लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र मामलों का निपटारा नियमों के तहत शीघ्र किया जाए। नायब तहसीलदार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, बिजली और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राजस्व से संबंधित इंतकाल, जमाबंदी, भूमि सीमांकन, विभिन्न प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती, सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कई मामलों में दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की ओर से प्रमाण पत्रों के आवेदन स्वीकार किए गए, जिनमें से करीब 27 प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी कर दिए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में पात्र लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया, वहीं बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए टीम भेजने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक जांच और जागरूकता परामर्श भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही और पूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। नायब तहसीलदार प्यारे लाल ने कहा कि इस तरह के शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हो सके। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान तारा चंद धीमान ने भी ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें