फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर कार ट्राली में घुसी, निजी बैंक कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बीती रात अनियंत्रित एक कार हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिसके कारण कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक एक निजी बैंक में कर्मचारी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, एक ट्रक अनियंत्रित होकर केमरी रोड पर खाई में घुस गया। जिसके कारण करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलसुंघी निवासी मलकीत सिंह (21) पुत्र काबुल सिंह क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा में रहते थे। वह रुद्रपुर की एक निजी बैंक में काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे वह कार से खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी एक रिश्तेदार के घर आयोजित विवाह समारोह से शामिल होकर अपने घर को जा रहे थे।
नैनीताल हाइवे पर डिबडिबा मोड़ के समीप अचानक अनियंत्रित हुई कार पीछे से लोडेड एक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिसके कारण कार चला रहे मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। रात में ही परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसके एक छोटी बहन बताई गई है। वहीं, एक लोडेड ट्रक मंगलवार की रात करीब नौ बजे नगर से केमरी की ओर जा रहा था। नगर में ही आनंदनगर के समीप अचानक अनियंत्रित लोडिड ट्रक रोड किनारे खाई में घुस गया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान बिलासपुर केमरी रोड पव जाम लग गया। बाद में ट्रक स्वामी नो क्रेन और हाइड्रा के जरिए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को खाई से बाहर निकाला। इस दौरान यातायात बाधित रहा। हादसे में कोई नुकसान न होने की बात कही गई है और घटना की कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें