फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए आराेपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं थाना क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के मामले की जांच के दौरान बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह (34) निवासी गांव गडली, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में बैकवर्ड लिंक की जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह के पास एक बस की जांच के दौरान अमृतसर निवासी युवती के कब्जे से 58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। इस संबंध में घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। युवती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। जांच के दौरान नेटवर्क का पता लगाते हुए गुरदेव सिंह की पहचान की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में मंडी जिले के कटौला निवासी 45 वर्षीय दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है, ताकि नशे की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि नशा तस्करी के मामलों में पुलिस केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए भी जांच करती है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें