फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: न्यू कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में उतरे प्राथमिक शिक्षक, काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में काली पट्टियां बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षक
विज्ञापन
23 सितंबर 2025 की अधिसूचना वापस लेने की मांग, 15 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खंड घुमारवीं-दो के शिक्षकों ने कार्यशाला के दौरान किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। न्यू कांप्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का विरोध तेज हो गया है। रविवार को खंड घुमारवीं-दो के प्राथमिक शिक्षकों ने खंड स्तरीय कार्यशाला के दौरान काले बिल्ले लगाकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। शिक्षकों ने 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना को प्राथमिक शिक्षा के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
खंड प्रधान नरेश राणा ने कहा कि न्यू कांप्लेक्स सिस्टम प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे प्राथमिक पाठशालाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। साथ ही विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स, मल्टी टास्क वर्कर्स और हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार जेबीटी युवाओं के हितों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने इस व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि इसका प्रभाव माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक प्रधानाचार्य के लिए 15 से 20 स्कूलों का संचालन करना ही बड़ी चुनौती है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। इस व्यवस्था से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में कार्यरत शिक्षक भी परेशान हैं।
नरेश राणा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर राज्य कार्यकारिणी सरकार और शिक्षा विभाग के साथ लगातार संवाद कर रही है। संघ को उम्मीद है कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना वापस लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अधिसूचना वापस नहीं ली तो संघ के निर्णय के अनुसार आगामी शीतकालीन सत्र में प्रदेश के सभी 68 विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की मांग की जाएगी। वहीं, 15 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए खंड स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में खंड के सभी पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें