फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता से एम्स के लिए सीधी बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना ब्राह्मणा, बाला, डहाड़ और छत सहित कई क्षेत्रों के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए सीधी सरकारी बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने झंडूता से एम्स अस्पताल तक वाया बैहना ब्राह्मणा, बाला, ज्योरीपत्तन, डहाड़, नखलेहड़ा, दाड़ी बाड़ी, कोहिना, धराड़सानी, छत, मंडी भराड़ी पुल और नौणी होते हुए एचआरटीसी की सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि एम्स अस्पताल जाने के लिए उन्हें झंडूता से निजी वाहन किराये पर लेकर जाना पड़ता है। इससे न केवल अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, बल्कि समय भी बर्बाद होता है। कई बार वाहन का किराया इतना अधिक हो जाता है कि उसी खर्च में एम्स तक पहुंचना संभव हो जाता है। क्षेत्र के डॉ. रमेश मिन्हास, प्रेम सिंह ठाकुर, रमेश चंदेल, मदन धीमान, दिनेश कपिल, सुभाष चंदेल, नीतीश कपिल, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, देश राज, राज कुमार और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस रूट पर जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि झंडूता से समोह, विजयपुर और भगेड़ होते हुए जिला मुख्यालय के लिए सरकारी और निजी बस सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बैहना ब्राह्मणा, बाला, ज्योरीपतन, डहाड़, नखलेहड़ा, दाड़ी बाड़ी, कोहिना, धराड़सानी और छत क्षेत्र के लोगों को एम्स पहुंचने के लिए सीधी बस नहीं मिलती। ऐसे में उन्हें पहले झंडूता या बरोहा चौक तक निजी वाहन से पहुंचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस रूट पर एचआरटीसी की बस शुरू होने से करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और एम्स तक आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें