-विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लिली मेडिकल स्टोर ने की भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन कक्ष (आईक्यूएसी) सेल को लिली मेडिकल स्टोर ने एक व्हीलचेयर भेंट की गई। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 3500 है।
कई बार किसी विद्यार्थी का स्वास्थ्य खराब होने या बेहोश हो जाने की स्थिति में महाविद्यालय प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए लिली मेडिकल स्टोर ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर आईक्यूएसी सेल को भेंट स्वरूप दी। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तो निश्चित ही इस व्हीलचेयर का लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि आइक्यूएसी सेल ने इस व्हीलचेयर को महाविद्यालय की प्राथमिक चिकित्सा कमेटी को सौंप दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. रितु शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, प्रो. अंजू कुमारी, डॉ. मोनिका, डॉ. सुरेश जमवाल, प्रो. पूजा शर्मा, प्रो. सोनिका, प्रो. सोनिका आदि उपस्थित रहे।