फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रावण नवरात्र की तैयारियां शुरू, श्री नयना देवी जी में 36वें विशाल लंगर की रूपरेखा तय

विज्ञापन
दावीं घाटी युवा सेवा दल एवं श्री नयना देवी जी सेवा लंगर समिति की वार्षिक बैठक में समिति के सदस्
विज्ञापन
दावी घाटी युवा सेवा दल एवं लंगर समिति की वार्षिक बैठक आयोजन को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

बैठक में लंगर व्यवस्था, आर्थिक सहयोग और सेवा कार्यों के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दावीं घाटी युवा सेवा दल एवं श्री नयना देवी जी सेवा लंगर समिति की वार्षिक बैठक समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी श्रावण नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आयोजित होने वाले 36वें विशाल लंगर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में लंगर की व्यवस्था, सेवा कार्यों के दायित्व, आर्थिक सहयोग, स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने सभी सदस्यों से सेवा भाव, एकजुटता और अनुशासन के साथ अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी और समिति के सभी निर्णय प्रत्येक सदस्य के लिए मान्य होंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मां श्री नयना देवी जी की कृपा से 36वां विशाल लंगर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत कोटला के प्रधान सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत निहारखन बासला के उप प्रधान मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत स्याहोला के उप प्रधान परमदीप ठाकुर, समिति के प्रधान धर्मपाल, सचिव संजय कटवाल, सहसचिव सुदर्शन शर्मा, उप प्रधान रूपलाल चौधरी, करतार सिंह ठाकुर, जोगेंद्र, होशियार, राजकुमार, कृष्ण लाल, देशराज, सुखराम, अमित, गंगा राम, गोपाल, मुकेश, शशि, सोनी, सुखवीर, रिशु, शिशु, मोनू तथा प्रकाश ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें