फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता नलवाड़ी मेले की तैयारियां पूरी, 23 से होगा शुरू

Mon, 20 Apr 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बैहरन ग्राउंड जहां आयोजित होगा नलवाड़ी मेला। संवाद
विज्ञापन
बैहरन मैदान में होगा आयोजन, तीन दिन तक चलेगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल मुख्यालय में पारंपरिक झंडूता नलवाड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 23 से 25 अप्रैल तक बैहरन मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने मेले को यादगार और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा ने बताया कि मेले के पहले दिन 23 अप्रैल को मिस्टर एंड मिसेज झंडूता प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में स्थानीय युवा-युवतियां अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक खेलकूद गतिविधियां और विविध प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। मेले में हिमाचली व्यंजनों के स्टॉल्स, हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। प्रशासन का प्रयास है कि यह मेला न सिर्फ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दे। उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कोई कमी न रहने पाए। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली और जल विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें