फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में होगी मॉकड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की परख शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

सभी विभागों के साथ तैयार की जा रही है समन्वित कार्ययोजना
उपायुक्त ने की लोगों से की सहयोग की अपील, अफवाहों से बचने का किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पाकिस्तान से उत्पन्न हालिया तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत देशभर में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में भी अन्य जिलों की भांति मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में प्रशासनिक प्रतिक्रियाओं की परख की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस विषय में राज्य सरकार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना की अध्यक्षता में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बिलासपुर में मॉकड्रिल की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मॉकड्रिल की रूपरेखा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तैयार की जा रही है। इसमें चेतावनी सायरन, विद्युत आपूर्ति बाधित करना (ब्लैकआउट), बचाव कार्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। मॉकड्रिल किसी प्रमुख स्थान पर आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना पहले ही दे दी जाएगी। लोगों से अपील की कि वे मॉकड्रिल के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और केवल सरकारी निर्देशों का ही पालन करें। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम प्रयास है और इसकी सफलता में जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें