फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा खंड स्वारघाट के चार स्कूलों में अध्यापकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-नए शैक्षणिक सत्र के बाद भी स्कूलों में नहीं नियुक्त हो रहे अध्यापक
विज्ञापन

-अध्यापकों सहित विभिन्न कर्मचारियों के पद भी खाली
-विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ प्रशासनिक कार्य हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड स्वारघाट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्वारघाट, बैहल, टरवाड़ और स्वाहण में अध्यापकों सहित अन्य कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। नए शैक्षणिक सत्र शुरू के बाद भी इन पदों पर नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं स्कूल के प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूलों में अध्यापक न होने से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पर भी असर पड़ रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बैहल में राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर अध्यापक, डीईपी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 और सीनियर असिस्टेंट के पद खाली हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में वाणिज्य के दो, राजनीतिक शास्त्र, बायोलॉजी, पीईटी, और कला अध्यापक का पद खाली हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में डीइपी, टीजीटी आर्ट्स, सीनियर असिस्टेंट, लिपिक और एक चपरासी का पद खाली है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टरवाड़ में राजनीतिक शास्त्र, टीइटी और कला अध्यापक का पद खाली है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में कमी आने का यह भी एक बड़ा कारण है कि स्कूलों में अध्यापकों के पद खाली चले रहते हैं। हालांकि स्वारघाट स्कूल में 300 विद्यार्थी इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। एक तरफ शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्य कर्मचारियों के न होने से स्कूल के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि उनके पास कुछ स्कूलों में अध्यापकों के पद भरने को लेकर जानकारी आई है। इसके अलावा लोगों ने 1100 नंबर पर भी स्कूलों में अध्यापक न होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से उच्च विभाग को रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें