घुमारवीं महाविद्यालय में पोस्टर के माध्यम से तंबाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभाव के बारे में जा
- फोटो : सांकेतिक
स्वास्थ्य जागरूकता क्लब, नशा विरोधी प्रकोष्ठ ने करवाई पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में बीबीए तृतीय सेमेस्टर की नीलाक्षी ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। घुमारवीं कॉलेज के स्वास्थ्य जागरूकता क्लब नशा विरोधी प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों को उजागर करने के उद्देश्य से तंबाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभाव विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला ।
प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया और नशामुक्त जीवन शैली को अपनाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जागरूकता क्लब और नशा विरोधी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जीवेश नड्डा ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर विस्तार से विद्यार्थियों से चर्चा की। प्रतियोगिता में 12 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता नशामुक्त समाज और समग्र कल्याण से संबंधित विषयों पर आकर्षक और विचारशील पोस्टर तैयार किए, जिनका अवलोकन प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. हंसा, प्रो. राकेश, प्रो. अंजना और प्रो. अमर पॉल ने किया। प्रतियोगिता में बीबीए तीसरे सेमेस्टर की नीलाक्षी ने पहला स्थान, शालिनी धीमान ने दूसरा, पीजीडीसीए प्रथम वर्ष की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन संयोजक की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।