सदर ब्लॉक को अध्यक्ष के लिए करना पड़ेगा इंतजार
जिला कांग्रेस ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
हाईकमान को सदर के लिए प्रस्तावित किए हैं पांच नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजना धीमान मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकारिणी की सूची हाई कमान को मंजूरी के लिए भेजी गई थी। उसे पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी सदर कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं हो पाया है। सदर अध्यक्ष के लिए पांच लोगों के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस द्वारा बलबीर सिंह, नंद लाल शर्मा, कै.ओम प्रकाश, पवन कौशल, श्याम सिंह परमार, महिंद्र चंदेल, राहुल चौहान, निर्मला धीमान, निक्का राम मेहता, हुसैन अली, जय कृष्ण शर्मा, अजीत जोशी, हेम राज, प्रदीप शर्मा, लेख राम, अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, रंजीत सिंह ठाकुर, बाबू राम, मीना ठाकुर, ओम प्रकाश गौतम, अमरजीत कौर, बबली देवी, सूबेदार अशोक ठाकुर, अधिवक्ता राम शरण व रोशन लाल पाठक, श्याम लाल शर्मा व पविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
संदीप सांख्यान, विजय कौशल, सुनिता धीमान, विजय कुमार ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, राकेश मेहता, प्रभात चंदेल, कांता ठाकुर, बबली देवी, शशिकांत ठाकुर, श्याम लाल चौधरी, नरेंद्र कौर, बलवीर कौर धीमान, सीमा ठाकुर, हेम चंद ठाकुर, मीना देवी, श्याम लाल गंगर, नजीम मुहम्मद, पवन चंदेल, अनुराग, सुनील, विमला व बिमला को महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि खेम राज शर्मा को कोषाध्यक्ष जबकि अमरावती, शैलजा गर्ग, राजेश ठाकुर, सचिन चंदेल, विजय वर्धन, सोमा देवी, धनी राम वर्मा, बलदेव ठाकुर, रसपाल ठाकुर, सीता राम, अमरजीत सिंह, पुष्पा देवी, कर्मदेव गौतम, ज्ञान सिंह गंभीर, विमला, कला चंदेल, भाग सिंह, राम, अजय चंदेल, अशरफ मोहम्मद, मस्त राम वरमान, मीना कुमारी, वीरदीन, लोक नाथ, दिनेश भूट्टो, आशा देवी, अब्दुल मजीद, बंदना कुमारी, यशपाल धीमान, प्रताप ठाकुर, संदीप कुमार, सीता राम ठाकुर, कुलदीप सिंह ठाकुर, अधिवक्ता रोहित ठाकुर, सरवन ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, हरी सिंह ठाकुर, राम पाल शास्त्री, नजर सिंह ठाकुर, निक्का राम ठाकुर, रणबीर सिंह व मीरा भोगल को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 43 प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।