घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पडने वाली पंचायत औहर व अमरपुर कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गई है। जिससे अब लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। औहर पंचायत के वार्ड नंबर 4, 5 भजवाणी गांव जो कंटेनमेंट जोन था तथा इसके साथ लगते वार्ड 7 बडोआ गांव को कंटेनमेंट और बफ र जोन से बाहर कर दिया गया है। अमरपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार व उसके साथ लगते 1, 3 और 11 नेबर वार्ड को भी कंटेनमेंट व वफर जोन से बाहर कर दिया गया है। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि औहर व अमरपुर पंचायत के जो वार्ड कंटेनमेंट व बफर जोन घोषित किए गए थे। उन्हें निरस्त कर दिया गया है। जिससे अब लोगों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी।