फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत नए सिरे से करेंगे संगठन का गठन: हिना कावरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटबाजी खत्म करके चयन किया जाएगा नया जिला अध्यक्ष
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ताओं के सहमति से बनेगा नया जिला अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता से होगा। पार्टी के अंदर गुटबाजी खत्म करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत नए अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है, ताकि किसी भी आम कार्यकर्ता के साथ पक्षपात न हो। यह बात संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर पहुंची पर्यवेक्षक हिना कावरे ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत गुजरात और मध्य प्रदेश से शुरू हुई और अब हिमाचल में भी शुरू हुआ है। संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य नए सिरे से जिला अध्यक्षों की नियुक्त करना है। इस बार बिलासपुर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और आम कार्यकर्ताओं के सहमति से चयन से की जाएगी। नया अध्यक्ष ऐसा चेहरा होना चाहिए जिसमें अपने जिला में स्वयं निर्णय करने के बाद इस निर्णय का सही और गलत का जवाबदेही देने की क्षमता रखता हो। बिलासपुर के सभी चार ब्लॉकों में जाकर आम कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष की पद को लेकर चर्चा करेंगे। जिला अध्यक्ष के लिए सभी पद के दावेदार कार्यकर्ताओं को फार्म भरना होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट को 8 दिसंबर तक एआईसीसी को सौंप दिया जाएगा। एआईसीसी के पास रिपोर्ट पहुंचने के बाद सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतरीन है, जिससे जिला अध्यक्ष की नियुक्त में कोई परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, अमित भरमौरी, जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजना धीमान, राजीव शर्मा,सरपाल ठाकुर,विकास ठाकुर,जितेंद्र चंदेल, गौरव शर्मा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, संदीप सांख्यान, कांता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें