घंडालवीं महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य रीता शर्मा ने किया। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के साथ खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की।
सभी प्रतिभागियों ने खेल की भावना से खेलने और नशा न करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान दौड़, लंबी कूद और शॉटपुट प्रतियोगिता कराई गई। छात्र वर्ग की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में सिद्धांत शर्मा ने पहला, सूजल शर्मा ने दूसरा, लोकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में सिद्धांत शर्मा ने पहला, लोकेश कुमार ने दूसरा और सूजल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की दौड़ स्पर्धा में विवेकता पहले, सोनम दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में विवेकता ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में रानी ने पहला, सोनम ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्र वर्ग में सिद्धांत शर्मा और छात्रा वर्ग में विवेकता ठाकुर को बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। खेल प्रभारी प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य रीता शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मरहाणा स्कूल में कार्यरत डीपी देवराज और घंडालवीं में कार्यरत पीईटी राजकुमार ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के रूप में सहयोग दिया।