फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव : भाजपा का बड़ा दांव, नए चेहरों पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
13 में से 7 टिकट महिलाओं को मिले, जिसमें छह नए चेहरे
विज्ञापन

नए चेहरे, महिला भागीदारी और एंटी-इंकम्बेंसी से बचाव की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने इस बार उम्मीदवार चयन से स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी परंपरागत राजनीति से हटकर नए सामाजिक और संगठनात्मक समीकरण गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बार 13 में से 7 टिकट महिलाओं को मिले हैं, जिसमें छह नए चेहरे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी नेटवर्क और पंचायत स्तर पर सक्रिय महिलाओं का प्रभाव लगातार बढ़ा है। ऐसे में महिला उम्मीदवारों के जरिए भाजपा सीधे इस वर्ग से जुड़ाव मजबूत करना चाहती है। मान सिंह धीमान, प्रोमिला चंदेल और अनूप महाजन को छोड़कर बाकी उम्मीदवारों का नया होना इस बात का संकेत है कि भाजपा ने स्थानीय स्तर पर संभावित एंटी-इंकम्बेंसी को भांप लिया है। जिला परिषद चुनाव में अक्सर व्यक्तिगत छवि, स्थानीय काम और जनसंपर्क ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसे में पुराने चेहरों के प्रति नाराजगी से बचने के लिए नए उम्मीदवारों को मौका देना एक सुरक्षित दांव माना जा रहा है। उम्मीदवार चयन से पहले मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर मंथन इस बात की ओर इशारा करता है कि पार्टी ने गुटबाजी को संतुलित करने की कोशिश की है। नए चेहरों को उतारकर भाजपा ने एक तरह से स्थानीय स्तर पर चल रही खींचतान को भी सेट करने का प्रयास किया है। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी पहचान पारंपरिक राजनीति से कम और सामाजिक सक्रियता से ज्यादा जुड़ी रही है। हालांकि यह रणनीति जितनी आकर्षक दिखती है, उतनी ही जोखिम भरी भी है। नए उम्मीदवारों के पास अनुभव की कमी और चुनावी प्रबंधन की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। वहीं टिकट न मिलने से असंतुष्ट पुराने कार्यकर्ता अंदरूनी विरोध भी खड़ा कर सकते हैं। भाजपा का यह कदम बताता है कि पार्टी इस चुनाव को केवल स्थानीय निकाय चुनाव के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीतिक जमीन तैयार करने के मौके के तौर पर देख रही है। अब यह देखना अहम रहेगा कि यह रणनीति जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती है और मतदाता इसे कितना स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें