फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस झंडूता की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल की अध्यक्षता में झंडूता में हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पोलिंग बूथ पर इकट्ठे होकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि वे पार्टी को महत्व दें न की किसी एक नेता को। पार्टी जिसे टिकट देगी उसके साथ मिलकर सभी चलें तभी जीत संभव हो सकती है। चंदेल ने कहा इस बार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार पार्टी पदाधिकारियों से सामूहिक बैठक कर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेक कुमार, पूर्व ब्लाक प्रधान और उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ओमप्रकाश चंदेल, डॉ. दिलीप धीमान, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन कौशल, ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रधान निरंजना नड्डा, ब्लॉक सचिव सोहन सिंह बब्बू, रामचंद्र शर्मा, नरेश कुमार सोहड़, जसवंत सिंह चंदेल, ज्ञानचंद गंभीर, गुरदास सुमन, चंद्रशेखर, रणवीर सिंह चंदेल, अरुण कुमार, कमला गौतम, राजकुमार कौशल, सुखराज, बहादुर सिंह, पविंद्र शर्मा, संजय कालिया, राजकुमार, रमेश चंदेल अन्य के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें