फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाड़ स्कूल का नाम शहीद संजीव कुमार के नाम पर रखा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल की हटवाड़ पंचायत के अंतर्गत देहरा गांव निवासी 43 वर्षीय सूबेदार संजीव कुमार बीते दिन कश्मीर में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गए थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम शहीद संजीव कुमार के नाम पर किए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

जिला परिषद हटवाड़ वार्ड नंबर-1 सदस्य जिला पार्षद सुभाष ठाकुर ने मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम शहीद कमांडो संजीव कुमार के नाम पर रखा जाए। गौरतलब है कि शहीद कमांडो संजीव कुमार ने अपनी शिक्षा इसी पाठशाला से प्राप्त की थी।
उन्होंने कहा कि पाठशाला के शहीद के नाम पर नामकरण से ना केवल शहीद के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखे जाने में मदद मिलेगी बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी को भी देश भक्ति की प्रेरणा मिल सके ताकि वे भविष्य में देश की सेवा करते हुए शहीद की तरह क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश और देश में गौरवान्वित कर सकें। यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

उधर हटवार पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी ने भी प्रदेश सरकार से हटवाड़ पाठशाला का नाम शहीद के नाम पर रखे जाने की मांग की है। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने जनप्रतिनिधियों की इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें