स्वास्थ्य कर्मचारियों का तलाई क्षेत्र के गांव में पहुंचने पर लोग फूल देकर कर रहे हैं स्वागत और सम
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। एक्टिव केश फाइंडिंग कंपेन के तहत ग्राम पंचायत नध्यार में आशा कार्यकर्ता अंजना और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सुरेश कुमार की अगुवाई में मंगलवार को नध्यार में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के फैलने की जानकारी देने के लिए पहुंचने पर लोगों ने फूल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हाथों को बार-बार साबुन से धोकर सैनिटाइजर करें। शुगर और बीपी के मरीजों सहित साठ वर्ष की आयु पार कर चुके व्यक्तियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। खांसी, बुखार और सांस फूलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने को कहा या 104 पर फोन करके सूचित करें। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को कहा कि घर से जाना नहीं कोरोना ने घर आना नहीं और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें इसमें ही बचाव है। इस बीच उन्होंने घर के सदस्यों की जानकारी और कोई दूसरे राज्यों से तो नहीं आया कि जानकारी भी ली।