फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर पूर्व विधायक ने महिलाओं को साथ लेकर बोला हल्ला

विज्ञापन
बिलासपुर में बढ़ती महंगाई को लेकर रैली निकलतीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और महिला कांग्रेस नेत्री गोदावरी चंदेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने परिधि गृह से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक जोरदार रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया। इस मौके पर एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्यों सहित सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और जनता बुरी तरह से त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि लोग तो अब भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं और हिमाचल सहित पूरे देश के लाखों बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार प्राप्त करने की लाइन में खड़े इन दोनों ही सरकार की असफलताओं के लिए उसे कोस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकेले हिमाचल में ही आठ लाख से अधिक बेरोजगार रोजगार कार्यालयों में दर्ज हैं जिन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की सरकार की कोई भी ठोस योजना नहीं है जिस कारण उनमें भारी निराशा और हताशा पैदा हो गई है। बंबर ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विभागों में भष्ट्राचार चरमसीमा पर है और कुछ चहेते ठेकेदारों को कथित अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए धन की कथित लूट मची हुई है। जबकि विरोध पक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए उनके विरुद्ध विभिन्न बहाने बनाकर झूठे मुकदमे घड़े जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी की समस्याएं सुलझाने की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है और गलत अनुचित नीतियां अपनाने के कारण आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से सरकार फेल साबित हुई है। इस कारण प्रदेश पर कर्ज का बोझ दिन रात बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें