फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पेयजल योजनाओं के लिए 144 करोड़ मंजूर : कटवाल

विज्ञापन
झंडूता विधायक जीत राम कटवाल विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं का दौरा करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मुख्य वास्तुकार लोनिवि के साथ नंदनगराओं से कोटधार को जोड़ने वाले गोबिंदसागर झील के ऊपर बनने वाले पुल के स्थल और कुटवागड़ पेयजल योजना के पेयजल स्रोत स्थल, टप्पे दधोग पुल स्थल का दौरा शनिवार को किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 144 करोड़ रुपये की 10 पेयजल योजनाओं की डीपीआर की स्वीकृति मिल चुकी है जोकि विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता में शीघ्र ही इन पेयजल योजनाओं के क्रियान्वित होने से पेयजल किल्लत समाप्त होगी। कोटधार सहित विधानसभा क्षेत्र की 19 पंचायतों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 38 करोड़ रुपये की डीपीआर की नाबार्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं इस पेयजल योजना में गोबिंदसागर झील से पानी उठाने की अनुमति बीबीएमबी से प्राप्त हो चुकी है जिसमें कूटवोंगड़ से 80 लाख लीटर प्रतिदिन पानी उठाया जाएगा।
विज्ञापन

कटवाल ने बताया कि टप्पे दधोग के लोगों की वर्षों पुरानी पुल की मांग को पूरा किया गया है। इस पुल का निर्माण किया जाएगा तथा इसकी शीघ्र डीपीआर बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। 78 करोड़ रुपये की सीआरएफ के तहत बनने वाली एमडीआर सड़क पनौल-झंडूता, नंदनगराओं-जेजवीं सड़क परियोजना कोटधार तथा झंडूता क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बनेगी। इस परियोजना में 53 करोड़ रुपये से 330 मीटर नंद-नगराओं से छजोटी पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं 10 करोड़ रुपये झंडूता से भड़ोली कलां सड़क की अपग्रेडेशन के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें