फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा चाहें तो बच सकते हैं विस्थापितों के कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा नेता जेपी नड्डा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नड्डा ने 1998 में विस्थापितों के उजड़ रहे कब्जों को रोकने के लिए रैली की थी जिसमें सभी लोगों से आवेदन लिए गए थे ताकि उनके कब्जे नियमित किए जा सके लेकिन नड्डा के रैली के बाद कई भाजपा समर्थकों और गैर विस्थापितों ने भी शहर में निर्माण कार्य किए। इसके बाद नड्डा ने विस्थापितों की समस्या का तो हल नहीं किया लेकिन अब गैर विस्थापितों के लिए नीति बनाई जा रही है लेकिन देश को रोशन करने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगाने वाले विस्थापितों के लिए अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

कहा कि 2012 में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही एक बार फिर विस्थापितों के लिए नीति बनाई जिस पर कुछ लोगों को लाभ भी मिला और उनके कब्जे नियमित भी हुए लेकिन अब भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता में आते ही अपने चहेतों को लाभ देने के लिए नीति बदल डाली।
ऐसे में इसकी सीधी मार विस्थापितों पर पड़ रही है और आज उनके कब्जे उजड़ने को हैं। प्रशासन के नोटिस से लोगों दहशत का माहौल है। पूर्व विधायक ने कहा कि नड्डा अब लोगों की समस्या का समाधान करने दिल्ली से बिलासपुर क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा चाहे तो सरकार को बोल कर विस्थापितों की समस्या का हल एक झटके में हो सकता है लेकिन वह अपने चहेतों को लाभ दिलाने के अलावा कुछ नहीं कर पाए हैं। भाजपा के कई लोगों के निर्माण अभी भी सरकारी जमीन पर चल रहे हैं। पूर्व विधायक ने साफ किया कि वह लोगों के कब्जों को किसी भी हाल में हटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें