स्वारघाट में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील कमेटी नयना देवी ने नागरिक संशोधन बिल और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के विरोध में एसडीएम स्वारघाट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उक्त कार्य श्री नयना देवी सचिव कर्म चंद की अगुवाई में आयोजित किया गया।
इसमें बताया है कि वामपंथी पार्टियों की ओर से संसद में पारित नागरिक संशोधन बिल और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण का कड़ा विरोध किया जाएगा क्योंकि इस बिल का लक्ष्य देश में सांप्रदायिक फूट और सामाजिक ध्रुवीकरण करना लग रहा है क्योंकि यह हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए हानिकारक रहेगा।
वामपंथियों का कहना है कि इस बिल का मकसद भारतीय गणतंत्र के चरित्र की एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश से एक हिंदुत्व राष्ट्र में बदलना लग रहा है जिसका वामपंथी जोरदार विरोध करते हैं। उन्होंने दोनों बिलों को रद्द करने की मांग की है।