फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शास्त्री अध्यापकों के भरे जाएंगे 12 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला बिलासपुर की ओर से शास्त्री अध्यापकों के कुल 12 पदों की भर्ती अनुबंध आधार पर की जा रही है। इन पदों के लिए काउंसलिंग 26 और 27 दिसंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर के कार्यालय में सुबह 10 बजे होगी। यह पद सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए शास्त्री में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग आदि से संबंधित अभ्यर्थी नियमानुसार अंकों में छूट के लिए पात्र होंगे। बताया कि सामान्य वर्ग से 6 पद बैच 2005, ओबीसी वर्ग से 1 पद बैच 2015 अनुसूचित जाति से 3 पद बैच 2015 तथा अनुसूचित जनजाति से 1 पद बैच 2007 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 1 पद बैच 2005 से भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में स्थित रोजगार कार्यालयों से योग्य अभ्यर्थियों के जो नाम प्राप्त हुए हैं उन्हें डाक द्वारा बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय, संस्थान से कम से कम 50 अंकों के साथ शास्त्री और हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शारीरिक रूप से विकलांग वर्गों से संबंधित अभ्यर्थियों को न्यूनतम शैक्षणिक अहर्ता और टीईटी के लिए न्यूनतम अहर्ता अंकों में भी 5 प्रतिशत की छूट अनुज्ञात की जाएगी।
विज्ञापन

उप निदेशक ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी जो कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं और उन्हें बुलावा पत्र नहीं मिला है तो वह अभ्यर्थी 27 दिसंबर को अपने सभी दस्तावेजों सहित सुबह 10 बजे काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की मूल एवं सत्यापित प्रतियां अपने साथ लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें