फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को किया सम्मानित

विज्ञापन
बिलासपुर में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता एवं प्रदेश फिशरमैन प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली की अगुवाई में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को सम्मानित किया गया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों ने मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में स्वतंत्र संख्यान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने पर हिमाचली टोपी, शॉल तथा मिठाई से मुंह मीठा कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने स्वतंत्र संख्यान जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिंदाबाद के नारे लगाए। अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है। भाजपा सभी को साथ लेकर सभी का विकास सबका साथ की विचारधारा के साथ प्रदेश व देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा कटिबद्ध रहती है।
स्वतंत्र ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में हजारों अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि अब्दुल हमीद रहमान, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी बशीरदिन, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी खेर दिन, सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि दानिश अख्तर सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें