फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत डिजिटल राशनकार्ड किए गए हैं जारी

विज्ञापन
बरनोट वन विश्राम गृह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विक्रेता संघ को संबोधित करते जेआर क? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को धरातल पर लागू करने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सेल्समैन महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। यह बात विधायक जीत राम कटवाल ने वन विश्राम गृह बरनोट झंडूता में सार्वजनिक वितरण प्रणाली जिला बिलासपुर विक्रेता संघ के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 238 उचित मूल्य की दुकानें हैं जिसमें सहकारी क्षेत्र में 179, व्यक्तिगत 59 डिपो कार्यरत हैं। उचित मूल्य की दुकानों से जुड़े राशनकार्ड धारकों को शतप्रतिशत डिजिटल राशनकार्ड जारी किए जा चुके हैं तथा सभी उपभोक्ताओं को पीओएस मशीनों के माध्यम से बायोमिट्रिक प्रणाली द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सेल्समैन उपभोक्ताओं को समय से राशन पहुंचाने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। पंचायत स्तर पर वितरण प्रणाली द्वारा वितरित होने वाले खाद्यान्नों पर निगरानी रखने के लिए सतर्कता समितियों का गठन किया गया है।
जिला बिलासपुर में 14 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 3 गैस एजेंसियां हैं। इन एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस उपलब्ध करवाई जा रही। उन्होंने बताया कि गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत जो परिवार 2 अक्तूबर 2019 से पहले अलग हुए। वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को इस योजना के अंतर्गत सौ प्रतिशत घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा सकें ताकि प्रदेश को धुआं रहित किया जा सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सेल्समैन की समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने लोक निर्माण के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्व करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। जिला प्रधान विक्रेता सहित रमेश सहगल और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रेता सहित राम पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने मांगों और समस्याओं से मुख्यातिथि को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल झंडूता अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, कांशी राम, दिनेश चंदेल, सेवानिवृत्त पीडी शर्मा, इंस्पेक्टर कंवल प्रीत कौर, हरि दास चौहान, एसडीओ विद्युत विनोद चंदेल, प्रधान विक्रेता संघ झंडूता खंड अश्विनी शर्मा, गुज्जर कल्याण बोर्ड सदस्य कमल देव, प्रधान ग्राम पंचायत रमेश धीमान, पूर्व जिला परिषद सदस्य व ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें