फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा करलोटी में 12 करोड़ घोटाले की जांच मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति व सहकारिता विभाग में कथित घोटालों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया गया। यह धरना पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी के नेतृत्व में दिया गया है।
विज्ञापन

इस धरना में कांग्रेस के प्रबुद्ध लोगों ने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घोटालों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में हो रहे घोटाले में खाद्य एवं आपूर्ति व सहकारिता विभाग में हो रही धांधलियों के बारे में कांग्रेस जांच की मांग कर रही है। राशन घोटाले में घुमारवीं भाजपा के प्रवक्ता व जिला फैड्रेशन के चेयरमैन का नाम आने पर कांग्रेस जांच की मांग कर रही हैं। कांग्रेस द्वारा क्षेत्र में सहकारी सभा करलोटी में हुए लगभग 12 करोड़ घोटाले की भी जांच की मांग की जा रही हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि उक्त घोटाले में शामिल चहेतों को भाजपा द्वारा बचाया जा रहा है तथा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही हैं। कांग्रेस ने सरकार से निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की है तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्रता पूर्वक कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, कृष्ण लाल बरूर, सुनीता धीमान, निशा शर्मा, मेहर चंद, नंद लाल शर्मा, विनोद चंदेल, श्याम शर्मा, सतपाल, राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें