फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकुकार में गृहिणी योजना के तहत बांटे 149 गैस कनेक्शन

विज्ञापन
घुमारवीं के हारकुकार में गैस कनेक्शन वितरित करते विधायक राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। विधायक राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं के हारकुकार के संतोषी माता मंदिर में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 18 पंचायतों के 149 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि महिलाओं को धुएं से होने वाले रोगों से बचाने के लिए आजादी के बाद की सबसे बड़ी योजना उज्ज्वला योजना के माध्यम से 8 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस सुविधा प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इसी तर्ज पर शेष बचे हुए परिवारों को गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 80 हजार गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। जिले में लगभग 6,400 गृहिणियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में अभी तक गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3,340 कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि धर्मशाला में अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टर मीट करवाना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदृष्टि को दिखाता है कि वह प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत रोगी को अस्पताल में दाखिल होने पर 5 लाख रुपये तक का सालाना कैशलेस उपचार सरकार की तरफ से निशुल्क दिया जाता है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा जिला आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश शर्मा, नगर परिषद के पूर्व सदस्य सरदार प्रेम सिंह, भाजपा शहरी इकाई के महामंत्री संदीप शर्मा, उपप्रधान सुधीर चंदेल, कमलेश शर्मा, राजेंद्र चंदेल व जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश ठाकुर सहित सिविल सप्लाई विभाग के निरीक्षक विनोद कपिल, इंडेन गैस कंपनी के मैनेजर संजीत धीमान के अतिरिक्त स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें