फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के 3 दिन के अवकाश से सरकार में हलचल : जोगिंद्र पाल

विज्ञापन
बिलासपुर के एचआरटीसी वर्कशॉप में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीस मील वर्कर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संगठन (पीस मील कर्मचारी) बिलासपुर डिपो में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इकाई बिलासपुर के प्रधान जोगिंद्र पाल ने की। उन्होंने पीस मील कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जैसे-जैसे सामूहिक अवकाश का दिन करीब आ रहा है। सरकार व प्रबंधन में हलचल नजर आ रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दीपावली का समय करीब है। यदि वे इस समय सामूहिक अवकाश करेंगे तो बसों के संचालन में होने वाले अवरोध पर सरकार क्या जवाब देगी? कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हैं और सामूहिक अवकाश से पीछे नहीं हटेंगे। वह अपनी एक मुश्त अनुबंध मांग को सरकार से मनवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विरोध के रूप में 3 दिन का अवकाश कर रहे हैं। यह अवकाश 24 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक विरोध स्वरूप किया जा रहा है। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे इससे भी कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभा में आए हुए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें