फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंजना प्रथम और केशवानंद द्वितीय रहे

विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश प्रेम व राष्ट्र प्रेम को युवाओं में जागृत करना रहा। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कंधे पर ही समाज का विकास है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र प्रेम व देश प्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने देश के उन वीरों को भी याद किया है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस प्रतियोगिता में दीक्षा, मुस्कान, पायल, मंजू, दीक्षा, अंजना, केशवानंद ने भाग लिया। इनमें से प्रथम स्थान अंजना ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर केशवानंद व तृतीय स्थान पर दीक्षा रही। निर्णायक मंडल में डॉ. बिहारीलाल, प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. कमलेश ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग में प्रो. प्रेम सिंह कटवाल, प्रो. शालिनी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. अनुप्रिया, प्रो. राजेश ठाकुर, प्रो. रिपन, प्रो. अमित कुमार, प्रो. रंजू कुमारी सहित अधीक्षक बलवीर सिंह, मस्तराम, गुरुदयाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें