फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुलवाड़ी गोलीकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिरासत में लिए गए गुजरात के दो व्यक्तियों से भी नहीं मिला को सुराग
विज्ञापन

- करीब एक माह पहले प्रवासी व्यक्ति पर चलाई गई थी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के मेहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में हुए गोलीकांड में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस ने गुजरात से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनसे भी पूछताछ में कोई सबूत नहीं मिल पाया। उन्हें वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को कुलवाड़ी गांव में दिन दिहाड़े देसी कट्टे से एक प्रवासी व्यक्ति पर गोली चलाई गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। किराये के कमरे में रहने वाला बिहार का ओम प्रकाश बाल-बाल इस घटना में बचा था। गोली उसके कंधे को छूकर कर निकल गई थी। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने मुंह पर मास्क लगाया था, जबकि सिर पर टोपी लगाई थी। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई है, लेकिन फिर भी पुलिस के हाथ खाली है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवा नंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें