फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करे पुलिस : रजनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड के बाद अधिवक्ता बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायालय रजनीश शर्मा ने प्रेस को बयान जारी किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कोर्ट कैंपस की सुरक्षा, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, याचिका कर्ताओं,न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था को दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में मेंटल डिटेक्टर स्थापित किए जाएं। कोर्ट परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कोर्ट परिसर में आने वाले बाहरी व्यक्तियों के बैग या अन्य सामान इत्यादि के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाए। कोर्ट रोड अस्पताल रोड उपायुक्त कार्यालय, चंगर क्षेत्र में प्रतिदिन दिन के समय पुलिस गश्त को सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट परिसर के अंदर बाहरी व्यक्तियों के फोन बंद रखे जाएं। जब भी किसी भी प्रकार से जेल में बंद अपराधियों व अन्य अपराधियों को न्यायालय में पेश किया जाता है तो आपराधिक लोगों की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होती है। कई लोग एक दूसरे से बदले की भावना से किसी भी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। इसलिए न्यायालय परिसर के साथ लगते पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें