फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगेड़ फ्लाईओवर पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 98 पेटियां

Sun, 30 Nov 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नाकाबंदी के दौरान शराब की अवैध सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भगेड़ फ्लाईओवर के पास एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम भगेड़ फ्लाईओवर के समीप पुलिस ने नियमित नाकाबंदी के दौरान पिकअप को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से देसी संतरा ब्रांड और अंग्रेजी शराब की कुल 98 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। पिकअप चालक और उसके साथी शराब की इस खेप को लेकर कोई वैध परमिट या बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। गाड़ी में सवार आरोपियों की पहचान कर्म सिंह (23) पुत्र मेहर चंद निवासी गांव दडवाहन, डाकघर नेरचौक मंडी, राहुल (22) पुत्र तेजराम निवासी गांव सोयरा, तहसील बल्ह मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि थाना घुमारवीं में एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में शराब की तस्करी पर सख्ती बरती जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें