फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस ने छह मामलों में शराब की 527 बोतलें की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

- एक कार को भी किया जब्त, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने छह मामलों में शराब की 527 बोतलें बरामद की हैं। पांच आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि एक कार को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में घुमारवीं थाना पुलिस ने एक कार से 36 पेटी देसी शराब की बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली कि बद्धाघाट के पास एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस का दल मौके पहुंचा। कार में चाबी लगी हुई थी। तलाशी लेने पर कार से शराब की 36 पेटी बरामद हुईं। इनमें 432 बोतल देसी शराब की पाई गईं। कार और शराब को जब्त कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। दूसरे मामले में सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पड़गल में मनोज कुमार निवासी गांव धराड़सानी डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। तीसरे मामले में सदर थाना पुलिस ने नौणी चौक के पास से रामपाल निवासी गांव धराड़सानी डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता अंग्रेजी शराब की 7 बोतलें बरामद की हैं। चौथे मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव चरण मोड़ में स्थानीय निवासी कृष्णु राम से देसी शराब की 17 बोतलें बरामद की हैं। पांचवें मामले में सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी पुल के पास से सुखदेव निवासी गांव डाहड डाकघर सलवाड़ तहसील झंडूता बिलासपुर से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की हैं। छठे मामले में फोरलेन पर मंडी भराडी पुल के पास एक कार से देसी शराब की 23 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान योगराज निवासी गांव समलेटा डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें