फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा : शांति भंग करने की कोशिश की तो होगी कार्रवाई

Fri, 13 Jun 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जून को पांच घंटे लागू रहेगी निषेधाज्ञा, हथियार और लाउडस्पीकर पर रोक
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास जुलूस, नारेबाजी, निर्माण कार्य और मंचन भी रहेगा प्रतिबंधित


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा के सुचारु आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए 15 जून को परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह आदेश सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा का आयोजन राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, गर्ल्स स्कूल बिलासपुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुर, कोठीपुरा स्कूल और आईटीआई बिलासपुर में होगा। परीक्षा के दौरान इन केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक रैली, जुलूस, प्रदर्शन या नारेबाजी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा वाले दिन सुबह 8 से शाम 5 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर बजाना, टेंट या मंच लगाना या हटाना और किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना सख्त मना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार, लाठी, गोला-बारूद, तलवार या किसी भी तरह का घातक सामान लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं आ सकता। यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि यह कदम जनहित में एहतियातन तौर पर उठाया गया है। आदेश केवल 15 जून की निर्धारित अवधि तक ही प्रभावी रहेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को निर्देश दिए गए हैं कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें