फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा स्कूल के बाहर पकड़े पांच युवक

विज्ञापन
बिलासपुर में कन्या विद्यालय के पास गश्त के दौरान खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर । पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय बिलासपुर में गश्त के दौरान 5 युवकों को पकड़ा है। युवकों पर छात्राओं को परेशान करने का आरोप है। सभी आरोपियों को पुलिस थाना ले आई है और यहां उनसे पूछताछ की गई है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के समय पुलिस राजकीय वरिष्ठ कन्या पाठशाला के बाहर गश्त पर थी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ छात्राओं ने पुलिस को बताया कि शरारती तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच युवकों को पकड़ कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना भेज दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस अब छात्राओं की सुरक्षा के लिए रोज गश्त करेगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को थाना लाया गया है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे उन्हें तंग किए जाने के संबंध में बेझिझक पुलिस में शिकायत कर सकती हैं।

बरठी बाजार में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान करते पुलिस कर्मी।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें