फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने बनाने वाले कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस ने गहने बनाने वाले कारीगर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत विनोद सोनी निवासी रजत ज्वेलरी हाउस मुख्य बाजार घुमारवीं ने दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अमर मैती निवासी राधा कांतापुर जिला मिदनापुर को लगभग 3 महीने पहले दुकान पर कारीगर रखा था। शिकायत में कहा है कि दुकान पर रखे सभी कारीगरों को वह गहने बनाने के लिए सोना देते हैं। उसके बाद कारीगर गहने उन्हें सौंपते हैं। शिकायत में कहा है कि 2 जून को मामले के आरोपी अमर मैती को मंगलसूत्र बनाने के लिए 136 ग्राम सोना दिया था। यह मंगलसूत्र 7 जून तक तैयार करना था लेकिन अमर मैती 5 जून को ही बिना कुछ बतलाए चला गया।
शिकायत में कहा है कि आरोपी का डिब्बा तथा अन्य सामान चेक किया तो उसमें न तो गहने थे और न ही सोना था। आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ विश्वासघात किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं में राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें