फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का लाहौर से 20 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान गुरु का लाहौर चौक पर ए क मकान से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कोट कहलूर के एएसआई रविंद्र कुमार सहयोगियों के साथ गुरु का लाहौर में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि वहां पर एक मकान में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने गुरु का लाहौर चौक में एक मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान के भीतर से एक कैन बरामद की। इसमें कच्ची अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने इस मामले में रामधन पुत्र छोटू राम निवासी गांव घट्ठे वाल डाकघर बस्सी के खिलाफ कोट कहलूर थाना में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें