फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमेश चंद भारतीय पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
घुमारवीं के इंस्पेक्टर रमेश को भारतीय पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित करते गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर सशस्त्र सीमा बल के दिल्ली मुख्यालय में बतौर इंस्पेक्टर सेवा दे रहे गांव बिलोर तहसील घुमारवीं के निवासी रमेश चंद को सशस्त्र सीमा बल के 56वें स्थापना दिवस पर भारत सरकार की ओर से उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरवार को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 1988 से देश के विभिन्न क्षेत्रों असम, बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात दिल्ली आदि विभिन्न स्थानों पर सच्ची निष्ठा एवं इमानदारी से सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया। रमेश चंद को यह पुरस्कार देश के गृहमंत्री अमित शाह के हाथों प्राप्त हुआ।
उपमंडल के बिल्लौर गांव में एक किसान परिवार में रमेश चंद के पिता स्व. बंसी राम एक किसान थे। जबकि उनकी माता बर्फी देवी एक गृहिणी है। उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी भी गृहिणी है। रमेश चंद के एक बेटा प्रिंस व एक बेटी कल्पना है जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके बड़े भाई जोगिंद्र सिंह भी खेती बाड़ी का काम करते हैं। राष्ट्रीय पुलिस पुरस्कार से नवाजे जाने की खबर मिलने पर न केवल परिवारजन बल्कि क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रमेश चंद के बड़े भाई जोगिंद्र सिंह क्षेत्रवासियों में सचिन, दिनेश, राम प्रकाश, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि रमेश चंद बचपन से अनुशासित और सत्य निष्ठ थे।
विज्ञापन

रमेश चंद ने दूरभाष पर बताया कि 3 अगस्त 1988 को वह सीमा सशस्त्र बल में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। उन्हें इसी सप्ताह 17 दिसंबर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक की ओर से सिल्वर डिस्क मेडल व प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चों और अन्य परिवारजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें