फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में बस और ट्रॉले की टक्कर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
स्वारघाट में बस और ट्रॉले की टक्कर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्वारघाट के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पटियाला रोडवेज की बस और एक ट्रॉले में जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन बाद में ट्रॉले पर रखे गए बड़े बड़े लोहे के गॉडर गिर कर बस पर आ गिरे जिससे बस का शीशा टूट गया और वह जाकर ड्राइवर से टक्करा गए। इस हादसे में चालक मौके पर ही बेहोश गया गया जिसे स्वारघाट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 11 बीयू 4253 बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। इसी दौरान कीरतपुर की तरफ से आ रहा मालवाहक वाहन नंबर एचआर 29 एयू 6140 भी लोहे का भारी सामान लादकर बिलासपुर की ओर ले जा रहा था कि इतने में होटल हिल टॉप के पास तीखे मोड़ पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन टक्कर होने के कुछ पल बाद मालवाहक वाहन से अनियंत्रित होकर एक लोहे का गॉडर बस के शीशे को तोड़ता हुआ चालक महावीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पटियाला के सिर से टकराने के बाद सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से कुछ देर बाद चालक महावीर बस में ही बेहोश हो गया जिसे स्थानीय लोगों तथा एंबुलेंस कर्मियों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया जहां पर अभी उसका उपचार चल रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने बताया कि बस और ट्रॉले की टक्कर हुई है जिसमें आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें