फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहना जट्टा में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विस क्षेत्र झंडूता के बैहना जट्टा गांव में एक बुजुर्ग की घर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल झंडूता के बैहना जट्टा गांव का कुंजु राम(61) बुधवार दोपहर को अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। गिरने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक के घरवालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि झड़ूता थाने के तहत बुजुर्ग की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा लि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें