फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। थाना झंडूता के तहत आने वाले क्षेत्र बाला चंगर में एक व्यक्ति गाड़ी में संदिग्ध हालत में मृत मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमीचंद उम्र करीब 34 साल पुत्र सुंदर लाल गांव डफेर डाकघर डाहाड तहसील झंडूता का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाकर जानकारी ली। घरवालों ने पुलिस को बताया कि अमीचंद दोपहर को अस्पताल गया हुआ था। इस दौरान वह अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अमीचंद पहले किसी कंपनी में काम करता था, लेकिन आजकल वह घर पर ही काम करता था। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें