फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी का युवक 29.5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
chitta
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 29.5 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी मंडी जिले से संबंध रखता है। खबर की पुष्टि एएसपी भागमल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ही पुलिस की टीम ने सदर थाना के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। करीब 5.30 बजे एक वॉल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस बस में चेकिंग कर रही थी तभी सीट नंबर 27 पर बैठा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। जांच में पकड़े गए चिट्टे का भार 29.5 ग्राम पाया गया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए युवक की पहचान जीवन कुमार पुत्र बिहारी लाल गांव जलाह डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक की उम्र 22 साल है। इस युवक ने यह चिट्टा पिठ्ठू बैग में छुपा कर रखा था। एसआईयूटीम ने युवक को हिरासत में लेकर एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि नशे कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह भी एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें