फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाब - चंडीगढ़ के ध्यानार्थ फोरलेन पर 542.8 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने दो लोग पकड़े

Sun, 09 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलोह टोल प्लाजा के पास नियमित जांच के लिए लगाया था नाका
विज्ञापन

डीएसपी बोले- पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 542.8 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास नियमित जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो वाहन के अंदर से चरस की खेप बरामद हुई। वजन करने पर यह 542.8 ग्राम पाई गई। कार में सवार आरोपियों की पहचान भारत कुमार अरोड़ा (25) निवासी एसएएस नगर, चंडीगढ़ (पंजाब) और ऋतिक कुमार (22) निवासी सरकाघाट व जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं, विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना बिना किसी डर के पुलिस के साथ साझा करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें